By: एजेंसी | Updated at : 23 Mar 2019 07:43 AM (IST)
अहमदाबाद: विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को कहा कि उनकी नवगठित पार्टी देशभर में करीब 100 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें गुजरात की 15 सीटें शामिल हैं. तोगड़िया ने हाल में ही हिंदुस्तान निर्माण दल (एचएनडी) नाम की पार्टी बनायी है. पार्टी ने अपने 41 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है.
प्रवीण तोगड़िया ने यह भी कहा कि वह उत्तर प्रदेश में वाराणसी, अयोध्या या मथुरा से आगामी चुनाव लड़ सकते हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि वाराणसी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं और इस बार भी वह इसी सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं. इसकी घोषणा बीजेपी के कैंडिडेट की जारी की गई पहली लिस्ट में की गई थी.
तोगड़िया ने कहा कि एचएनडी का मुख्य मुद्दा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराना, कृषि उत्पाद के लिये बेहतर मूल्य और कृषि पर केंद्रित रोजगार पैदा करना है. इस बार लोकसभा का चुनाव सात चरणों आयोजित किया जाना है.
पहले चरण का लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को होगा जबकि सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होना तय है. इस बार मतों की गिनती 23 मई को होगी. इसी दिन पता चलेगा कि देश में किस पार्टी की सरकार बनेगी.
Lok Sabha Elections 2029: 2029 लोकसभा चुनाव के लिए ECI ने बनाया तगड़ा प्लान, सरकार से मांगे 500 करोड़ रुपए, मगर क्यों?
2027 में यूपी में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? फेंक दिया तुरुप का इक्का, अखिलेश का क्यों लिया नाम
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?